Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedमहाकुंभ में उत्कृष्ट ड्यूटी पर प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पाण्डेय सम्मानित

महाकुंभ में उत्कृष्ट ड्यूटी पर प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पाण्डेय सम्मानित


अयोध्या। महाकुंभ के दौरान उत्कृष्ट पुलिसिंग और भीड़ प्रबंधन के लिए कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पाण्डेय को सम्मानित किया गया। अयोध्या-गोरखपुर हाईवे स्थित होटल रामायणा में आयोजित समारोह में एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने उन्हें प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।

बताया गया कि 13 जनवरी 2025 (पौष पूर्णिमा) से 26 फरवरी 2025 (महाशिवरात्रि) तक चले महाकुंभ मेले में अपेक्षा से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी, जिससे शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। ऐसे में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ समन्वय बनाते हुए भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा।

उनके नेतृत्व में श्रद्धालुओं को श्रीरामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी और नागेश्वरनाथ मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर सुरक्षित व व्यवस्थित दर्शन कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा उन्होंने छह वर्ष से लापता एक बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलवाया।

उनकी कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान पूरी पुलिस टीम के मनोबल को बढ़ाने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments