अयोध्या। रूदौली पुलिस ने हाईवे पर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में एक महिला भी शामिल है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। 3 दिसंबर 2025 को लोहिया पुल के पास खड़ी कार से नगदी व जेवरात चोरी की घटना हुई थी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के सीसीटीवी कैमरों व सर्विलांस की मदद से आरोपियों को दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिमन्यु, विजय व मल्लिगा शामिल हैं। सभी इनके पास से जेवरात, नकदी, औजार व घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह नंबर प्लेट बदलकर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गाड़ियों के पास रुकता था। मौका पाकर शीशा तोड़कर सामान पार कर देता था। साथ ही, वाहन के इंजन के पास मोबिल ऑयल गिराकर चालक को भ्रमित करते थे कि तेल लीक हो रहा है। जैसे ही चालक नीचे उतरता, आरोपी गाड़ी में रखा बैग व कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे।