Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरायरासी में चल रहे रामकथा महोत्सव में भरत के त्याग और प्रेम...

सरायरासी में चल रहे रामकथा महोत्सव में भरत के त्याग और प्रेम की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु


अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के आवास पर चल रही रामकथा में पीठाधिपति, वेद विद्या प्रतिष्ठान (पुणे) महाराष्ट्र एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी जी महाराज ने भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भरत भारतीय संस्कृति में त्याग, सेवा और भाईचारे के सर्वोच्च आदर्श माने जाते हैं। जब भगवान राम वनवास गए, तब उन्हें वापस अयोध्या लाने के लिए भरत समस्त अयोध्यावासियों के साथ पंचवटी की ओर प्रस्थान करते हैं।



उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान निषाद राज और श्रंगवेरपुर के निवासियों ने भगवान राम के प्रति अपार प्रेम और समर्पण का परिचय दिया। उन्होंने अपने आराध्य के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का भाव दिखाया, जो भक्ति और सेवा की अद्भुत मिसाल है।

स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि भरत का चरित्र हमें निस्वार्थ प्रेम, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भगवान राम और भरत के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेते नजर आए। रामकथा महोत्सव का समापन 28 मार्च को भण्डारे के साथ होगा।

कथा में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, सुनील तिवारी शास्त्री, महानगर मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, विशाल सिंह बाबा, विपिन सिंह सहित ने कई जनपदों से आए बडी संख्या में लोगों कथा का रसपान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments