Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबूथ सशक्तिकरण पर दें विशेष जोर – कमलेश श्रीवास्तव

बूथ सशक्तिकरण पर दें विशेष जोर – कमलेश श्रीवास्तव


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी महानगर की कार्यसमिति की पहली बैठक पार्टी कार्यालय सहादतगंज में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत पदाधिकारियों के परिचय से हुई, जिसके बाद महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति उनके दायित्वों से अवगत कराया।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने विशेष रूप से महिला पदाधिकारियों से अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में हाल ही में सम्पन्न एसआईआर (संगठनात्मक समीक्षा) के बाद महानगर में बढ़े हुए बूथों पर जल्द बूथ कमेटियों के गठन के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन बूथों पर अभी संरचना शेष है, उनकी मैपिंग कर संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही गई।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों को पार्टी के निर्धारित सात प्रमुख कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई और उन्हें प्रभावी ढंग से मनाने करने का निर्देश गया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति पर भी चर्चा की गई।

बैठक में तिलकराम मौर्य, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, रामप्रीत वर्मा, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, रीना द्विवेदी, अरविंद सिंह, हरिभजन गौड़, अमित कुमार मिश्र, प्रवीण दुबे, प्रदीप यादव, शिवम शुक्ला, स्वाति सिंह, गरिमा मौर्य, सर्वज्ञ सिंह, विपिन सिंह, विनय निषाद, उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments