Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्कूल चलो अभियान को लेकर मंथन, नामांकन बढ़ाने पर जोर

स्कूल चलो अभियान को लेकर मंथन, नामांकन बढ़ाने पर जोर

अम्बेडकरनगर। स्कूल चलो अभियान, सत्र 2026–27 के प्रभावी संचालन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अधिकतम नामांकन और शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार बैनर, होर्डिंग, हैंडबिल व पंपलेट के माध्यम से किया जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में अभियान का भव्य शुभारंभ कर प्रचार वाहनों से गांव-गांव जागरूकता फैलाई जाए।
उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से तीन से छह वर्ष आयु के बच्चों की सूची तैयार कर उनका नामांकन सुनिश्चित करने को कहा। कक्षा 5, 8 व 10 उत्तीर्ण छात्रों की सूची संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध कराकर अगली कक्षा में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए। नामांकन की दैनिक प्रगति की निगरानी के लिए गूगल शीट तैयार करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निपुण सम्मान समारोह में शिक्षक सम्मानित
बैठक के दौरान समग्र शिक्षा अभियान के तहत निपुण आकलन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निपुण असेसमेंट टेस्ट 2026 में जनपद के 468 विद्यालय निपुण घोषित हुए हैं। इनमें प्रत्येक विकासखंड से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments