Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं, 140 में से चार...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं, 140 में से चार का मौके पर निस्तारण


अयोध्या। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील सोहावल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे एवं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की संयुक्त अध्यक्षता में आमजन की शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान कुल 140 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल शिकायत प्राप्त करना नहीं, बल्कि उनका संतोषजनक समाधान करना है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों को सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, विद्युत और जल निगम विभागों से संबंधित शिकायतें आईं, जिनमें भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पेंशन, राशन कार्ड, विद्युत आपूर्ति और पेयजल समस्याएं प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जमीनी विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर दोनों पक्षों को सुनते हुए कार्रवाई की जाए।

इस दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भटौरिया, उपजिलाधिकारी सोहावल सविता राजपूत, क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर, परियोजना निदेशक गिरीश कुमार पाठक, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments