Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडॉ राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित, समाजवादी पार्टी ने मनाई जयंती

डॉ राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित, समाजवादी पार्टी ने मनाई जयंती


अयोध्या। डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन एवं चौक घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन निo महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व निo महासचिव हामीद जाफर मीसम के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ लोहिया के चित्र व प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। निo महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को फैजाबाद जिले में हुआ था। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक विचारक, गैर-कांग्रेसवाद के शिल्पी और दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने गांधीवादी मूल्यों के साथ समाजवाद को जोड़ा तथा सप्तक्रांति का सिद्धांत दिया। साथ ही हिंदी भाषा के प्रसार की वकालत की। उन्होंने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्य के रूप में कार्य किया और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।

निo महासचिव हामीद जाफर मीसम ने कहा कि डॉ लोहिया केवल राजनीतिक पुरुष ही नहीं, बल्कि भारतीय समाज की मूलभूत संरचना और उसकी विकृतियों को गहराई से समझने वाले चिंतक थे। उन्होंने सप्तक्रांति के माध्यम से जाति प्रथा, आर्थिक और लैंगिक असमानता तथा अंग्रेजी के वर्चस्व को समाप्त करने का आह्वान किया। साथ ही सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए चौखंभा राज्य का विचार प्रस्तुत किया।

प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस मौके पर निo महासचिव हामीद जाफर मीसम,  उपाध्यक्ष प्रवीण राठौर, राकेश पांडे, जगन्नाथ यादव, अंसार अहमद, सुरेंद्र यादव, जयप्रकाश यादव, अरौनी पासवान, वीरेंद्र गौतम, डॉ घनश्याम यादव, अपर्णा जायसवाल, अजय यादव, अश्वनी सिंह, शिवांशु तिवारी, नीरज यादव, प्रदीप यादव, अभय द्विवेदी, मोहम्मद जैगम, नूर बाबू, राजित राम इतिहास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments