Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएलपीजी ई–केवाईसी अभियान तेज, एक सप्ताह में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के...

एलपीजी ई–केवाईसी अभियान तेज, एक सप्ताह में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

अंबेडकरनगर। जनपद में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई–केवाईसी अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर सभी उपभोक्ताओं का शत-प्रतिशत ई–केवाईसी पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
रविवार को महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सदरपुर के ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी कोटेदार, जिला पूर्ति अधिकारी, ऑयल कंपनियों बीपीसीएल, एचपीसीएल, आईओसीएल के प्रतिनिधि, पूर्ति निरीक्षक एवं एलपीजी वितरक मौजूद रहे।
बैठक में कोटेदारों को मोबाइल ऐप के माध्यम से ई–केवाईसी की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में शेष उपभोक्ताओं का ई–केवाईसी अभियान चलाकर एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी एलपीजी कनेक्शन धारकों के लिए केवाईसी अनिवार्य है, ताकि गैस आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके।
जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि नॉन-केवाईसी उपभोक्ताओं की सूची कोटेदारों को उपलब्ध कराई जाए, जिससे अभियान को योजनाबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के कनेक्शन धारक जो शहरी क्षेत्रों में रह रहे हैं, उनकी मैपिंग कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि शादी-विवाह व अन्य आयोजनों के लिए जनपद में 2000 कुंतल से अधिक जलौनी लकड़ी उपलब्ध है। वहीं आवश्यक संस्थानों को समिति की स्वीकृति से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अब उपभोक्ता घर बैठे ही मोबाइल ऐप के माध्यम से ई–केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए भारत गैस, इंडियन ऑयल और एचपी गैस के आधिकारिक ऐप के साथ आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड कर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इससे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
जिला प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शीघ्र अपना ई–केवाईसी पूर्ण कराएं, ताकि गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments