Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसमधिन को लेकर फरार समधी गिरफ्तार, डेढ़ साल बाद पुलिस को मिली...

समधिन को लेकर फरार समधी गिरफ्तार, डेढ़ साल बाद पुलिस को मिली सफलता

जलालपुर, अंबेडकरनगर। डेढ़ वर्ष पूर्व समधिन को लेकर फरार हुए समधी को गिरफ्तार करने में जलालपुर पुलिस को आखिरकार सफलता मिल गई। पुलिस ने दोनों को लखनऊ से बरामद कर लिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जौनपुर निवासी दिनेश उर्फ बबलू अपनी पुत्री की शादी तय करने के सिलसिले में जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अक्सर आता-जाता था। इसी दौरान बातचीत के क्रम में लड़की के पिता और लड़के की मां के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
बताया जाता है कि पांच जुलाई 2024 को सुबह करीब नौ बजे मौका पाकर आरोपी समधी, समधिन को लेकर फरार हो गया। महिला अपने दो बच्चों को पीछे छोड़कर चली गई, जिससे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद महिला के पति ने पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
हालांकि, लंबे समय तक पुलिस इस मामले में कोई ठोस नतीजा नहीं निकाल सकी। करीब एक माह पूर्व जलालपुर में तैनात हुए कोतवाल अजय प्रताप यादव से पीड़ित ने मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जाल बिछाया और दोनों को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित पति का आरोप है कि महिला घर से कई लाख रुपये के जेवरात भी साथ ले गई थी और संपत्ति भी उसके नाम है, जिससे परिवार को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
डेढ़ साल बाद दोनों के बरामद होने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments