Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररास्ते में पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट मुकदमा दर्ज

रास्ते में पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट मुकदमा दर्ज


जैतपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना अंतर्गत गोपरीचांदपुर में चकरोड़ पर बिखरे पानी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष के वीरेंद्र सिंह पुत्र स्व.राम मिलन सिंह ने आरोप लगाया कि वह देर शाम को अपना आटो रिक्शा लेकर घर आ रहा था विपक्षी रास्ते में पानी भर दिया था वह पूछने गया था इसी रंजिश को लेकर संतोष सिंह पुत्र ठाकुर प्रसाद सिंह,रन्जू सिंह पत्नी संतोष सिंह, अंशिका सिंह पुत्री संतोष सिंह,छोटू यादव पुत्र राधे यादव, ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से पीटने लगे शोर सुनकर उनकी पत्नी सिन्धू बीच बचाव को आई तो उसे भी बुरी तरह मारे पीटे गांव वालों ने बीच-बचाव किया, वहीं दूसरे पक्ष के अंशिका सिंह पुत्री संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि उनके घर पर मकान बन रहा था जिसके कारण पानी चकरोड पर चला गया था इसी बात को लेकर देर शाम आठ बजे,बीरेंद्र सिंह,अनमोल सिंह,सिन्धू सिंह,शुभावती पत्नी राममिलन सिंह एकजुट होकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारे पीटे जिससे उसके सर में काफी चोटे आईं। जैतपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments