अयोध्या। आगामी 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस संबंध में संगठन की बैठक में निर्णय लिया गया कि अयोध्या से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे।
बैठक में महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ‘रानू’ ने कहा कि प्रदेश की नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध दर्ज कराती रही है। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी का विधानसभा घेराव कार्यक्रम इन्हीं मुद्दों को लेकर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें महानगर इकाई सक्रिय भूमिका निभाएगी। सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा ने कहा कि सेवादल के स्वयंसेवक भी कार्यक्रम में भाग लेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। महानगर प्रवक्ता विनायक धर द्विवेदी ने बताया कि महानगर अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रस्थान व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।