Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकलयुगी बेटे-बेटी पर पिता को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच...

कलयुगी बेटे-बेटी पर पिता को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

जलालपुर अम्बेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के सैदपुर भियांव गांव निवासी कलयुगी पुत्र और पुत्री ने इलाज के लिए अपने पिता को लखनऊ बुला कर पहले इलाज के नाम पर पिता से रुपये ऐंठ लिए और जब पैसा खत्म हो गया तो उसे कमरे में बंधक बना कर पुत्र,पुत्री बहू पिटाई करते रहे। किसी तरह चंगुल से छूट कर आये पिता ने कटका थाना में पुलिस से शिकायत किया। पुलिस ने मामलें की छानबीन शुरू कर दी है। सैदपुर भियांव निवासी दया शंकर शुक्ल ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उस की तबीयत खराब थी तो पुत्र अमर शुक्ला इलाज के बहाने उसे लखनऊ ले गया इलाज के समय उस की बेटी विनीता भी जो दिल्ली रहती है लखनऊ आ गयी। इलाज के नाम पर पुत्र,पुत्री और बहू चंदा ने उस के बैंक खाते से पैसा निकाल लिया जानकारी होने पर जब पीड़ित ने पूछा तो आरोप है कि पुत्र,पुत्री और बहू ने घर के कमरे में बन्द कर दिया और चिल्लाने पर मुंह में कपड़ा ठूस दिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि इस बीच वह कई बार भागने की कोशिश की मगर पुत्र और उस के साले उसे बंधक बना कर मारते पीटते और जमीन लिखवाने का दबाव बनाने लगे। किसी तरह वह उन के चंगुल से छूट पाये और बस से रफीगंज पहुंचे और अन्य परिवार वालों को आप बीती बताया। साथ ही शुक्रवार की कटका पुलिस को लिखित तहरीर दी। इस संबंध में एसओ कटका अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामला सज्ञान में है जांच कर अवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments