Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामाध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के जिलाध्यक्ष बने वीरेन्द्र बहादुर सिंह, भाजपा...

माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के जिलाध्यक्ष बने वीरेन्द्र बहादुर सिंह, भाजपा नेताओं ने दी बधाई


अयोध्या भाजपा नेता व शिक्षक नेता वीरेन्द्र बहादुर सिंह को आदर्श इंटर कालेज में सम्पन्न हुए चुनाव में माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट का लगातार पांचवीं बार जिलाध्यक्ष चुने जाने पर शिक्षकों और समर्थकों में उत्साह देखा गया।  सिविल लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

समर्थकों ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन ने शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाया है और कई मुद्दों का समाधान कराया है। यही कारण है कि शिक्षकों ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व नेताओं ने भी बधाई दी। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि वीरेन्द्र बहादुर सिंह एक कर्मठ और जुझारू नेता हैं। उनके नेतृत्व में शिक्षक संगठन लगातार मजबूत हुआ है और शिक्षकों की आवाज को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी वे शिक्षकों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह पुनर्निर्वाचन उनके कार्यों की स्वीकृति है। उन्होंने संगठनात्मक क्षमता और समन्वय के बल पर शिक्षकों के बीच विश्वास कायम किया है। पार्टी को भी ऐसे समर्पित नेतृत्व पर गर्व है।

पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य नेताओं ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

अभिषेक मिश्र, अवधेश पाण्डेय ‘बादल’, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्य, इंद्रभान सिंह, अखंड सिंह डिम्पल, राघवेन्द्र पाण्डेय, सुनील तिवारी शास्त्री, व्यापारी नेता शिवम‌ शुक्ला, दिवाकर सिंह और राजेश सिंह सहित अन्य नेताओं ने उनके पुन: जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments