Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर कोतवाली के कोतवाल संतोष कुमार सिंह का तबादला, विदाई समारोह में...

जलालपुर कोतवाली के कोतवाल संतोष कुमार सिंह का तबादला, विदाई समारोह में भावुक हुए लोग


जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली में लगभग 23 माह का सफल कार्यकाल पूरा करने वाले कोतवाल संतोष कुमार सिंह के जहांगीरगंज थाना में तबादले की खबर जैसे ही सामने आई, बुधवार से ही उनसे मिलने वालों का तांता लग गया। नगरवासियों ने उनके कार्यकाल की जमकर सराहना करते हुए उन्हें एक ईमानदार, संवेदनशील और निर्विवाद अधिकारी बताया।

अपने 23 महीने के कार्यकाल के दौरान कोतवाल संतोष कुमार सिंह का व्यवहार और कार्यशैली हमेशा सराहनीय रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनना उनकी पहचान बन गई थी। बुधवार को उनके व्यवहार और कार्यकुशलता से प्रभावित नगर के लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया तथा भगवान की मूर्तियां भेंट कर सम्मानित किया।

तबादले की खबर से नगरवासियों में मायूसी साफ दिखाई दी। विदाई के दौरान कई लोग भावुक भी नजर आए। विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी, आनंद जायसवाल, मनोज पांडे सहित तमाम गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संतोष कुमार सिंह का कार्यकाल हमेशा याद रखा जाएगा और उनके जैसे अधिकारियों की आवश्यकता हर थाना क्षेत्र को होती है। वहीं कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने भी जलालपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यहां कार्य करने का अवसर मिला, यह उनके लिए गर्व की बात है। नगरवासियों ने उनके नए कार्यस्थल जहांगीरगंज में भी इसी तरह निष्पक्ष और जनहितकारी कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments