बसखारी अम्बेडकर नगर। शांतिकुंज से निकली ज्योति कलश यात्रा का विकासखंड बसखारी के शुकुल बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगों ने ज्योति कलश का स्वागत करते हुए आरती उतारी। इससे पूर्व ज्योति कलश का गोहिला में भी स्वागत करते हुए पूजा अर्चन किया गया। दोपहर बाद शुकुल बाजार में पहुंची।कलश यात्रा बाजार का भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रामलीला मैदान पर मौजूद महिलाओं व प्रज्ञा मंडल के सदस्यों ने माल्यार्पण करते हुए पूजा अर्चन किया और ज्योति कलश की आरती उतारी। बता दे कि शांतिकुंज हरिद्वार मे वर्ष 1926 से प्रज्ज्वलित अखण्ड ज्योति के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2026 को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके क्रम मे शांतिकुंज हरिद्वार से ज्योति कलश यात्रा शुक्रवार को सुबह गोहिला, सांय को शुक्ल बाजार पहुंची और रात्रि में किछौछा में विश्राम करने का कार्यक्रम बनाया गया है।