Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपत्रकार पर जानलेवा हमला, कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल

पत्रकार पर जानलेवा हमला, कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल


अम्बेडकर नगर। जनपद में कानून व्यवस्था की पोल खोलने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। शुक्रवार की शाम पत्रकार अखंड प्रताप सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्रकार को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार अखंड प्रताप सिंह, निवासी दांडी महमूदपुर, थाना इब्राहिमपुर के रहने वाले हैं। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह जिला मुख्यालय से अपनी कार द्वारा घर लौट रहे थे। जैसे ही वह इंजीनियरिंग कॉलेज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

घायल पत्रकार ने अकबरपुर थाने में तहरीर देकर गोलू पाण्डेय निवासी इल्तिफ़ातगंज सहित अन्य अज्ञात लोगों को नामजद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ अकबरपुर एवं थाना प्रभारी अकबरपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार जिला चिकित्सालय पहुंच गए। पत्रकारों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में दोषियों के खिलाफ कड़ी और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

पत्रकारों का कहना है कि जब सच लिखने और दिखाने वाले ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है। दिनदहाड़े पत्रकार पर हमला होना जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments