Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र जारी...

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


अयोध्या। सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले एक आरोपी को गोसाईगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह कूटरचित एडमिट कार्ड और फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर लोगों से रुपये हड़पता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। गोसाईगंज थाने में दर्ज तीन मुकदमों में वांछित आरोपी रोहित यादव, निवासी शेरवाघाट, थाना गोसाईगंज को 21 जनवरी को महबूबगंज पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर सेना में भर्ती कराने का झांसा देता था। वह युवाओं को भरोसे में लेकर फर्जी एडमिट कार्ड और नियुक्ति पत्र सौंपता और इसके बदले उनसे धनराशि वसूल करता था। पीड़ितों द्वारा रुपये वापस मांगे जाने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप हैं।

मामले में थाना गोसाईगंज में मुकदमा संख्या 255/25, 259/25 और 262/25 दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352 और 351(3) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 35 वर्ष है। मामले की जांच जारी है और इस ठगी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments