Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रेमी के प्यार में युवती ने परिवार का साथ छोड़ा, कोतवाली तक...

प्रेमी के प्यार में युवती ने परिवार का साथ छोड़ा, कोतवाली तक पहुंचा मामला


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। प्रेमी के प्यार में एक युवती ने अपने घर-परिवार को त्यागते हुए प्रेमी के साथ जाने का फैसला कर लिया। लोगों और परिजनों द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बावजूद भी युवती अपने घर लौटने को तैयार नहीं हुई। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र का है, जो इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलालपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती का आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के एक गैर बिरादरी के युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। इस रिश्ते को लेकर युवती के परिजन लगातार विरोध कर रहे थे और उसे समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन युवती अपने फैसले पर अडिग रही।

बताया गया कि बीते शनिवार की दोपहर युवती अपने प्रेमी से मिलने आई थी। इसके बाद जब वह अपने घर लौट रही थी, तभी कोतवाली के पास उसके भाई ने विरोध जताते हुए युवती को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना को देख मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी तरह युवती वहां से निकलकर कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की।

सूचना पर पुलिस ने युवती के भाई को भी कोतवाली बुलाया और दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बावजूद भी युवती अपने घर जाने को तैयार नहीं हुई। अंततः प्रेमी के परिजन को कोतवाली बुलाया गया, जिनके साथ जाने के लिए युवती सहमत हो गई और उनके साथ चली गई।

इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती बालिग है और कानूनन वह अपनी मर्जी से कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है। फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments