Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या18 जनवरी को मतदाता सूची के विशेष पठन का आयोजन, दावे-आपत्तियां आमंत्रित

18 जनवरी को मतदाता सूची के विशेष पठन का आयोजन, दावे-आपत्तियां आमंत्रित


अयोध्या उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01.01.2026 को अर्हता तिथि मानते हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। इसके अंतर्गत आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि निर्धारित की गई है। इसी क्रम में 18 जनवरी 2026 (रविवार) को जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहकर पूर्वान्ह 10:30 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक आलेख्य निर्वाचक नामावली तथा अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का पठन करेंगे।

उन्होंने बताया कि जो नागरिक 01.01.2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं अथवा जिनका नाम अभी मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, वे फार्म–6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म–7, जबकि नाम, आयु या पते में संशोधन के लिए फार्म–8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। स्थान परिवर्तन अथवा ईपिक प्रतिस्थापन के लिए भी फार्म–8 का प्रयोग किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments