Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा चलाएगी वृहद स्वच्छता अभियान

बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा चलाएगी वृहद स्वच्छता अभियान


अयोध्या। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान महानगर के विभिन्न चौराहों व पार्कों में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की जाएगी तथा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को अलग-अलग स्थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि अभियान के तहत पूर्व सांसद लल्लू सिंह मिर्जापुर माफी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह रसड़ा, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता कचहरी परिसर, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी जलवानपुरा, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव बाल्दा साहबगंज, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय रसूलाबाद, अभिषेक मिश्र मोहबरा बाजार, जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल सरेठी तथा परमानंद मिश्र हनुमान कुंड में स्वच्छता अभियान चलाकर बाबा साहब की प्रतिमाओं की साफ-सफाई करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य पदाधिकारियों को भी विभिन्न स्थानों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महानगर क्षेत्र के करीब 16 प्रमुख स्थानों पर यह अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक समरसता, समानता और संविधान के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल स्वच्छता का नहीं, बल्कि बाबा साहब के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग बढ़-चढ़कर अभियान में सहभागी बनें और सामाजिक चेतना का संदेश दें।

स्वच्छता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक सौहार्द के साथ स्वच्छ भारत का संदेश देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments