Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअटल जी की स्मृति में आगामी 25 दिसम्बर को आयोजित होगा कवि...

अटल जी की स्मृति में आगामी 25 दिसम्बर को आयोजित होगा कवि सम्मेलन


जलालपुर, अंबेडकर नगर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सहचर सेवा संस्थान द्वारा ‘एक शाम अटल के नाम’ शीर्षक से भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन 25 दिसंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम रामलीला मैदान, जलालपुर में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

गुरुवार को संस्थान के पदाधिकारियों की तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। संस्थान के संरक्षक एवं अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन अटल जी की साहित्यिक धरोहर और राष्ट्रभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि देश के ख्यातिलब्ध कवि इस काव्य संध्या में अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कवि सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित कवियों—डॉ. हरिओम पवार, सर्वेश अस्थाना, अमन अक्षर, विकास बोखाल, अभय निर्भीक और शशि श्रेया—अपनी प्रभावशाली काव्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह शाम पूरी तरह अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनके संकल्प को समर्पित होगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संयोजक एवं जिला मंत्री पंकज वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। बैठक में वरिष्ठ नेता अमित त्रिपाठी, शाश्वत मिश्र, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, नगर मीडिया प्रभारी विकास निषाद, सभासद अनुज सोनकर सहित संदीप, मनोज, शालू सेनी एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सहचर सेवा संस्थान ने सभी साहित्यप्रेमियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक काव्य संध्या को सफल बनाएं और अटल जी की स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments