Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर के अंदर फंदे से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव,...

घर के अंदर फंदे से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव, गांव में फैली सनसनी

जलालपुर, अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर कटुईया गांव में मंगलवार देर रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, केशवपुर कटुईया निवासी छोटेलाल राजभर मंगलवार रात पल्लेदारी का काम कर घर लौटे थे। उनकी पत्नी जब उन्हें खाना देने के लिए कमरे में पहुंचीं, तो वहां 21 वर्षीय पुत्र विकास राजभर साड़ी के फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर वह रो-रोकर बेहोश हो गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

परिजनों ने बताया कि विकास हाल ही में धान की कटाई कर चुका था और गेहूं की बुवाई के काम में जुटा था। परिवार उसकी शादी की तैयारी भी कर रहा था। अचानक हुए इस हादसे से परिवार सदमे में है। मां शकुंतला बेटे की मौत की खबर सुनकर बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। युवक परिवार के घरेलू कार्यों में भी सहयोग करता था।

घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments