Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयातायात माह के 25वे दिन: स्कूलों में चला जागरूकता अभियान , सड़कों...

यातायात माह के 25वे दिन: स्कूलों में चला जागरूकता अभियान , सड़कों पर विशेष चेकिंग, 101 वाहनों का चालान


अम्बेडकर नगर। यातायात माह नवंबर के 25वें दिन जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस व जनपदीय पुलिस की टीमों ने मंगलवार को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्कूलों व कालेजों के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी तथा हाईवे के आसपास होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय बताए।

पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि सड़क पार करते समय सतर्कता, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव और मोबाइल फोन का वाहन चलाते समय इस्तेमाल न करना दुर्घटनाओं को रोकने के सबसे प्रभावी तरीके हैं। साथ ही अवयस्क वाहन संचालन के खतरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इधर, जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन सवारी का दोपहिया वाहन चलाना, काली फिल्म का प्रयोग, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना, हेलमेट व सीट बेल्ट का न लगाना आदि उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई। आमजन को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।


 101 वाहनों का चालान, 7000 रुपये शमन शुल्क वसूला


यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जनपद में एक अप्रैल से सघन वाहन चेकिंग अभियान चल रहा है। मंगलवार 25 नवंबर को 101 वाहनों का चालान किया गया और 7 वाहनों से 7000 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।


नवम्बर में 8127 चालान


एक नवंबर से अब तक जनपद में 8127 वाहनों का चालान किया जा चुका है, जबकि 139 वाहनों से कुल 1,47,000 रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया है। इसी अवधि में नियम विरुद्ध पाए जाने पर 23 वाहनों को सीज किया गया।


नशे में वाहन चलाने पर सख्ती


नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है। माह नवंबर से अब तक 1365 चालकों की जांच की गई जिसमें पांच चालक नशे की स्थिति में पाए गए। इनके चालान कर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस ने अपील की है कि आमजन सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर न केवल अपनी बल्कि दूसरों की भी जान बचाएं और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments