Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा ने शुरू की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की तैयारी

भाजपा ने शुरू की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की तैयारी


बूथ स्तर पर सम्पर्क के लिए बनाई जाएंगी विशेष टोलियां – कमलेश श्रीवास्तव


हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ना जरूरी : वेद प्रकाश गुप्ता


अयोध्या। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने तय किया है कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकों को नए मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन के लिए जागरूक करेंगे। इसके लिए बूथ स्तर पर विशेष टोलियां बनाई जा रही हैं, जो मतदाताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें आवश्यक प्रपत्र भरवाने में सहयोग करेंगी।

इस अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की संयुक्त अध्यक्षता में योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल और बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने पर चर्चा हुई।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में अब 1200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया जाएगा, जबकि पहले यह संख्या 1500 मतदाताओं पर थी। बूथों की संख्या बढ़ने से संगठन को और अधिक प्रभावी ढंग से मतदाताओं तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि हर घर सम्पर्क अभियान के लिए मंडल बूथ पदाधिकारियों तथा बीएलए-2 की बैठक 8 नवम्बर को आयोजित की जाएगी, जिसमें अभियान को लेकर पदाधिकारियों की भूमिकाएं तय की जाएंगी।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए। बूथ ही चुनाव की शक्ति का मूल केंद्र है, इसलिए हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।”

तैयारी बैठक में अभियान कार्यक्रम संयोजक तिलक राम मौया, शैलेन्द्र कोरी, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, मुकेश तिवारी, हेमंत जायसवाल, पूरा मंडल महामंत्री रमेश पाण्डेय, वरूण चौधरी, वीरेन्द्र वर्मा, अमल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments