Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह बोले — यात्रियों की संतुष्टि और सुरक्षा सर्वोच्च...

एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह बोले — यात्रियों की संतुष्टि और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता


◆ यात्रियों को मिलेगी नई सुविधाओं की सौगात


अयोध्या। नवागत एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि  कि यात्रियों की संतुष्टि, सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।


धीरेंद्र सिंह निदेशक, एयरपोर्ट

यात्रियों के साथ स्टाफ का व्यवहार शालीन और सहयोगपूर्ण होना चाहिए।उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वे कांगडा एयरपोर्ट पर तैनात थे। यात्री सुविधाओं को लेकर एयरपोर्ट की ऑल इंडिया रैकिंग में 16 स्थान पर था। जहां सहयोगी स्टॉफ के साथ परिश्रम के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया।


यात्रियों की सुविधा के लिए नई पहल



निदेशक ने बताया कि एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए जल प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है। बरसात के दौरान छत टपकने की समस्या के समाधान हेतु  रिपेयरिंग कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही, टर्मिनल के बाहर यूनियन बैंक का एटीएम लगाने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जो शीघ्र स्थापित किया जाएगा। एयरपोर्ट की खाली दुकानों के टेंडर जल्द जारी होंगे, वहीं यात्रियों के लिए सिटी साइड में कैंटीन भी बनाई जाएगी।


कामकाजी यात्रियों के लिए वर्कस्टेशन फ्लाब्रेरी


उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर जल्द ही लैपटॉप वर्कस्टेशन की सुविधा उपलब्ध होगी, जहां यात्री बैठकर काम कर सकेंगे और मोबाइल चार्ज कर पाएंगे। साथ ही फ्लाब्रेरी’ (Fly + Library) की अनोखी पहल के तहत यात्रियों को किताबें और पत्रिकाएं पढ़ने के लिए दी जाएंगी, जिन्हें वे अपने गंतव्य एयरपोर्ट पर छोड़ सकते हैं।


यूपी टूरिज्म काउंटर और नई फ्लाइट्स की योजना


धीरेंद्र सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग का काउंटर स्थापित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अयोध्या और आसपास के दर्शनीय स्थलों की जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी।

वर्तमान में एयरपोर्ट से 12 उड़ानों का संचालन हो रहा है, जिससे रोजाना 1700 से 1800 यात्री यात्रा कर रहे हैं। निदेशक ने बताया कि विभिन्न विभागों से डेटा एकत्र किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन शहरों से अयोध्या के लिए यात्रियों का आवागमन अधिक है। इसके आधार पर नई उड़ानें शुरू करने के लिए एयरलाइन कंपनियों से वार्ता की जाएगी।


वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा पर विशेष फोकस


राममंदिर में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान वीआईपी मूवमेंट को लेकर उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पहले भी वीवीआईपी यात्राओं का अनुभव रखता है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति के लिए पूरी तैयारी की गई है।


फेज-2 विस्तार योजना पर एमओयू जल्द


एयरपोर्ट के फेज टू निर्माण को लेकर राज्य सरकार के साथ एमओयू की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तार से अयोध्या को देश-विदेश से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि — हमारी कोशिश है कि अयोध्या एयरपोर्ट की व्यवस्था  सुदृढ़ और पारदर्शी हो। यात्रियों को हर स्तर परराम नगरीजैसी आत्मीयता महसूस हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments