Wednesday, April 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रसाद विक्रेता युवक को सिपाही ने पीटा, ठेला पलटा, वीडियो वायरल

प्रसाद विक्रेता युवक को सिपाही ने पीटा, ठेला पलटा, वीडियो वायरल


गैर जनपद का सिपाही, राम जन्मभूमि सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात


अयोध्या। रामनगरी पुलिस के सिपाही व पटरी दुकानदार का वीडियो सामने आया।  श्री राम जन्मभूमि निकास द्वार के पास प्रसाद बेचने वाले एक युवक को ड्यूटी पर तैनात सिपाही द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना श्रीराम अस्पताल के सामने की बताई जा रही है। वीडियो में सिपाही ठेले पर खड़े युवक को पहले थप्पड़ मारता है और फिर डंडे से लगातार मारता है। युवक गिरकर संभलने की कोशिश करता है, लेकिन सिपाही उसका ठेला पलट देता है। ठेले पर रखे प्रसाद, फूल-माला और पूजा सामग्री सड़क पर बिखर जाती है, जिससे युवक को आर्थिक नुकसान भी हुआ। सिपाही की पहचान अनूप पांडेय, जो राम जन्मभूमि सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात के रूप में हुई है।

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि सिपाही गैर जनपद से राम जन्मभूमि सुरक्षा ड्यूटी पर आया था। जिस पर अनुशासत्मक कार्यवाही के लिए सम्बंधित जनपद को लिखा गया है। यहां से उसकी सम्बद्धता समाप्त कर दी गई है।



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments