Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअकबरपुर रेलवे स्टेशन पर चला साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर चला साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान


अंबेडकर नगर। राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत मंगलवार को साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने यात्रियों से ऑनलाइन लेनदेन, टिकट बुकिंग, आरक्षण और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति सजग रहने की अपील की। साथ ही, रेलवे प्रशासन से अनुरोध किया गया कि ऐसे संदेशों का प्रसारण नियमित रूप से किया जाए, ताकि यात्रियों में निरंतर जागरूकता बनी रहे।

साइबर थाना टीम ने यात्रियों को सलाह दी कि वे किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या स्थानीय साइबर थाने को दें।

यह अभियान नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से संचालित किया गया। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments