Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगांव के आसमान में मंडराया ड्रोन, दहशत में ग्रामीण

गांव के आसमान में मंडराया ड्रोन, दहशत में ग्रामीण


जलालपुर अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के चितई पट्टी गांव में शुक्रवार की रात आसमान में अचानक ड्रोन मंडराता देख हड़कंप मच गया। रात करीब दस बजे आसमान में रोशनी के साथ उड़ते ड्रोन ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया। ड्रोन को देखते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। किसी ने इसे जासूसी गतिविधि बताया तो किसी ने शरारती तत्वों की करतूत। स्थिति यह रही कि लोग देर तक आसमान की ओर टकटकी लगाए खड़े रहे।


तेज रफ्तार से गायब हुआ ड्रोन


ग्रामीणों के अनुसार ड्रोन कुछ देर तक गांव के ऊपर मंडराता रहा और फिर अचानक तेज रफ्तार से दूसरी दिशा में चला गया। यह नजारा देखकर लोग सहमे रहे और कई देर तक समूहों में इस पर चर्चा करते रहे। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन किसने और किस उद्देश्य से उड़ाया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जांच कर सच सामने लाने की मांग की है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में जिले के अन्य इलाकों में भी ड्रोन उड़ने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। इस संबंध में जैतपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है, लेकिन फिर भी इसकी जांच कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments