Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस किसान प्रकोष्ठ की बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन

कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ की बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन


◆ कांग्रेस नेताओं ने किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाने का किया संकल्प


अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के किसान प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राम भवन शुक्ला और पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री मौजूद रहे। बैठक में किसानों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने की और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल तिवारी ने किया। पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि कांग्रेस सदैव किसानों की आवाज़ रही है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है।

प्रदेश अध्यक्ष राम भवन शुक्ला ने कहा कि किसानों के बिना देश और समाज की समृद्धि अधूरी है, लेकिन वर्तमान नीतियाँ पूंजीपतियों को लाभ पहुँचा रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी। जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने भी किसानों की उपेक्षा पर चिंता जताई और कहा कि कांग्रेस किसान-हितैषी नीतियों को आगे रखकर काम करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल तिवारी ने एमएसपी की कानूनी गारंटी, बिजली-पानी की समस्या का समाधान और कर्ज़माफी को प्राथमिकता बताया। किसान प्रकोष्ठ  के जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने कहा कि कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ किसानों की समस्याओं को जमीनी स्तर से उठाकर पार्टी और सरकार तक पहुँचाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा राम अवध पासी ,शिवपूजन पांडे, छविराज यादव, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पांडे, अशोक कनौजिया, विजय यादव, कन्हैया यादव ,मोहम्मद सलीम राजकुमार सिंह दिलीप गौड़ ,अशोक कुमार राय ,देव कुमार वर्मा ,प्रेम कुमार पांडे डॉक्टर विनोद गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह,विशाल दुबे, कविंद्र साहनी, संजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments