Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबुढ़वा बाबा की मूर्ति क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

बुढ़वा बाबा की मूर्ति क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश


जलालपुर अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के असमान पट्टी गांव स्थित प्रसिद्ध बुढ़वा बाबा देवस्थान पर बीती रात अराजक तत्वों ने स्थापित मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोश व्यक्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

असमान पट्टी गांव का बुढ़वा बाबा देवस्थान न सिर्फ गांव बल्कि आसपास के कई जनपदों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां वर्ष भर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। मंगलवार की रात किसी समय अराजक तत्वों ने बाबा की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। सुबह जब ग्रामीण पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंचे तो मूर्ति क्षतिग्रस्त देखकर सन्न रह गए।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण स्थल पर जमा हो गए। प्रधान प्रतिनिधि अजीत यादव ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर सम्मनपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली।

देवस्थान की देखरेख कर रहे राम आरत यादव ने बताया कि इस घटना से पूरे गांव के लोग आहत हैं। वहीं प्रभारी निरीक्षक सम्मनपुर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की तलाश में पुलिस सक्रिय है। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की घटना से क्षेत्र में गहरा रोष और सनसनी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments