Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मालीपुर स्टेशन पर लूट की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

मालीपुर स्टेशन पर लूट की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

0
21

अम्बेडकर नगर। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मालीपुर थाना पुलिस को सोमवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल व पर्स चोरी कर भाग रहे आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। जानकारी के अनुसार आलोक कुमार पुत्र रामानंद निवासी भेलारा थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर सोमवार की सुबह साबरमती ट्रेन से उतरकर मालीपुर रेलवे स्टेशन से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन व पर्स छीन लिया और भागने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस टीम व स्थानीय नागरिकों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह पास की मस्जिद की छत पर चढ़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष पुत्र जेठू निवासी पुरानी कस्बा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, पर्स, सुपर क्लाइमेक्स कोचिंग कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो व 500 रुपये नकद बरामद हुए।

थाना मालीपुर पुलिस ने पीड़ित आलोक कुमार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस रिकार्ड खंगालने पर आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। उस पर जौनपुर, अयोध्या व अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी व लूट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक जय प्रकाश केशरी, कांस्टेबल अभिषेक यादव, हिमांशु सोलियान, राघवेंद्र चाहर व अजय चौधरी शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here