Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलकड़ी तोड़ते समय टूटी डाल, महिला की मौत – पांच मासूमों के...

लकड़ी तोड़ते समय टूटी डाल, महिला की मौत – पांच मासूमों के सिर से उठा मां का साया


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के जमौली गांव में रविवार को उस समय कोहराम मच गया जब चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी तोड़ रही महिला की डाल गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम पसर गया और हर किसी की आंखें नम हो गईं।

जानकारी के अनुसार, अफसाना 35 वर्ष पत्नी शफीक निवासी जमौली गांव घर का चूल्हा जलाने के लिए पोखरे के पास सूखे पेड़ से लकड़ी तोड़ रही थीं। इसी दौरान मोटी डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल पहुँचाया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने नगपुर सीएचसी रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका के निधन के बाद उनके घर में कोहराम मच गया। बड़ी बेटी मुस्कान (15), आफरीन (12), अयान (10), अर्शिया (8) और महक (5) सहित पांचों मासूम बच्चे बेसुध होकर बिलखते रहे। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका का पति बीते दो महीने से चोरी के आरोप में सुल्तानपुर जेल में बंद है। ऐसे में बच्चों के सामने मां-बाप दोनों का सहारा छिन गया है।

गांव के लोग भी इस घटना से गहरे आहत हैं। ग्रामीणों ने कहा कि “इन मासूमों की परवरिश कैसे होगी, यह सबसे बड़ा सवाल है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि गरीब परिवार को तत्काल आर्थिक मदद और बच्चों की शिक्षा-भविष्य सुरक्षित करने की व्यवस्था की जाए। सूचना पर वार्ड सभासद बृजेश कुमार और जलालपुर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही, लेकिन परिजनों के इनकार पर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, गांव के लोग अब स्वयं भी बच्चों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन जता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments