Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकरंट की चपेट में आकर सात वर्षीय मासूम की मौत, ननिहाल आया...

करंट की चपेट में आकर सात वर्षीय मासूम की मौत, ननिहाल आया था बच्चा

जलालपुर अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के उमरबान गांव में खेलते समय सात वर्षीय मासूम करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली जलालपुर के फरीदपुर मुहल्ला निवासी इरशाद (7) पुत्र मोहम्मद सईद अपनी मां आसमा खातून के साथ बुधवार को मालीपुर क्षेत्र स्थित उमरबान गांव ननिहाल आया हुआ था। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही विक्रम सिंह ने अपने घर व आटा चक्की के बीच रास्ते पर बिजली का तार बिछाकर उसमें करंट दौड़ा रखा था। खेलते-खेलते इरशाद उस तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया।

सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी नगपुर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मासूम चार बहनों का इकलौता भाई था। अचानक हुई इस घटना से घर में मातम छा गया।

परिजनों ने आटा चक्की मालिक पर जानबूझकर करंट फैलाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष मालीपुर स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments