Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदहेज प्रताड़ना के मामले में मुकदमा दर्ज, ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज

दहेज प्रताड़ना के मामले में मुकदमा दर्ज, ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेठाकला गांव में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। सरैया ओदरपुर निवासी प्रियंका शर्मा ने अपने पति गंगेश उर्फ गोपी शर्मा सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गहने हथियाने और झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 22 अप्रैल 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से सेठाकला निवासी गंगेश शर्मा पुत्र छोटेलाल के साथ हुआ था। विदाई के समय पिता ने सामर्थ्य अनुसार मोटरसाइकिल, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोने की चैन, अंगूठियां, घड़ी और एक लाख रुपये नकद समेत अन्य घरेलू सामान उपहारस्वरूप दिए थे। इसके बावजूद पति और ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे।

आरोप है कि पति गंगेश, ससुर छोटेलाल, सास बिंदू, देवर निखिल और ननद डाली ने न केवल पीड़िता के साथ मारपीट की बल्कि उसके जेवर भी अपने कब्जे में लेकर लौटाने से इनकार कर दिया। प्रियंका का कहना है कि पति पक्ष उसे घर से निकालने और सामान हड़पने की नीयत से साजिश रच रहे हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि गंगेश का मामा संदीप शर्मा भी इस षड्यंत्र में शामिल है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष जलालपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments