Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रेमी ने की थी युवती की हत्या, मुठभेड के बाद आरोपी अरेस्ट

प्रेमी ने की थी युवती की हत्या, मुठभेड के बाद आरोपी अरेस्ट


अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवती की हत्या उसके प्रेमी राजू यादव ने की थी, जबकि परिजनों ने शुरू में आलोक निषाद पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

आलोक से युवती का विवाह तय किया गया था, लेकिन राजू यादव लगातार विवाह के लिए दबाव बना रहा था। सर्विलांस सेल और थाना कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल भी बरामद हुआ। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गिट्टी-सरिया चढ़ाने का काम करता है और मृतका से कई महीनों से उसकी बातचीत होती थी। शादी को लेकर दबाव बनाने पर युवती ने मना कर दिया। इसी विवाद के चलते दोनों की मुलाकात के दौरान कहासुनी हुई। आरोपी ने पहले जबरन शारीरिक संबंध बनाए और फिर गुस्से में आकर सलवार से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया और मोबाइल व कपड़े छिपा दिए।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस ने मात्र 24 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया है। मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में पैरवी कराते हुए आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments