Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादीशुदा युवक युवती को लेकर फरार, सहयोगी पर भी मुकदमा दर्ज

शादीशुदा युवक युवती को लेकर फरार, सहयोगी पर भी मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। थाना जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा युवक एक युवती को लेकर फरार हो गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके सहयोगी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जलालपुर क्षेत्र निवासी पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 25 वर्षीय पुत्री को 28 अगस्त की रात ग्राम मंगुराडिला निवासी धर्मवीर भारती पुत्र मोहरत बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि धर्मवीर पहले से शादीशुदा है और उसकी एक पुत्री भी है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ग्राम भियाँव दौलताबाद निवासी राजेश यादव पुत्र हरीलाल ने धर्मवीर की मदद की। उसने अपनी गाड़ी से दोनों को अकबरपुर तक पहुंचाया। परिजनों का कहना है कि राजेश यादव पहले भी कई बार दोनों की मुलाकात कराने और गाड़ी से ले जाने का काम करता रहा है। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो जाता था। बताया जा रहा है कि आरोपी धर्मवीर अपनी पत्नी के साथ आए दिन विवाद और मारपीट करता था। इस मामले को लेकर पहले भी पंचायत स्तर पर समझौते हो चुके थे, लेकिन इसके बावजूद उसने अपनी हरकतें नहीं छोड़ीं। कोतवाल जलालपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments