Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या400 बूथों और 56 शक्ति केन्द्रों पर सामूहिक रूप से सुना गया...

400 बूथों और 56 शक्ति केन्द्रों पर सामूहिक रूप से सुना गया मन की बात


अयोध्या। महानगर के सभी 400 बूथों व 56 शक्ति केन्द्रों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। सामूहिक रूप से मन की बात सुनने  के लिए सभी बूथों तथा शक्ति केन्द्रों पर प्रवासियों को नियुक्त कर उन्हें समन्वय की जिम्मेदारी दी गई थी।



विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कैम्प कार्यालय करियप्पा मंडल के बूथ नं 40 रिकाबगंज कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना और कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात समाज को नई दिशा देती है। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने मणिराम दास छावनी वार्ड में लोगों के साथ बैठकर मन की बात सुनी और कहा कि यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति व आत्मनिर्भर भारत का संदेश देता है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कौशलपुरी स्थित अपने आवासीय कार्यालय में कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण कराया और कहा कि मन की बात सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्या कुंड वार्ड में नागरिकों संग मन की बात सुनी और कहा कि यह संवाद लोकतंत्र को मजबूत करता है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पूरा मंडल के रोशन नगर में लोगों संग कार्यक्रम सुना और कहा कि इससे समाज में सहभागिता और कर्तव्य भावना जागृत होती है।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने सरायरासी, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने करियप्पा मंडल के अम्बेडकर नगर वार्ड, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, अरविन्द सिंह, अमल गुप्ता, डा अवधेश वर्मा, आशा गौड़, प्रतिमा शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने महानगर के विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments