Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याव्यापार बन्धु बैठक सम्पन्न , सीवर कनेक्शन और स्मार्ट मीटर पर चर्चा

व्यापार बन्धु बैठक सम्पन्न , सीवर कनेक्शन और स्मार्ट मीटर पर चर्चा


अयोध्या जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में जिला व्यापार बन्धु अयोध्या की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पिछली बैठक 31 जुलाई 2025 की अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

सीवर लाइन कनेक्टिविटी की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। जानकारी दी गई कि कुल 20,000 कनेक्शन जारी किए जाने हैं, जिनमें से 5,800 उपलब्ध कराए जा चुके हैं। अम्बेडकर नगर से आने वाले वाणिज्यिक वाहनों से अवैध शुल्क वसूली के मामले पर भी विचार हुआ। स्पष्ट किया गया कि केवल शहर के भीतर प्रवेश करने वाले वाहनों से ही नगर निगम द्वारा अधिकृत ठेकेदार शुल्क वसूल सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की वसूली होने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। स्मार्ट मीटर लगाए जाने और बिल जनरेट न होने की शिकायतों पर अधिकारियों ने बताया कि कार्य पूरे प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से चल रहा है और विसंगतियों का समाधान युद्धस्तर पर किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्मार्ट मीटर को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए प्रिंट व विजुअल मीडिया और वार्डवार शिविरों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments