Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या105 नवचयनित मुख्यसेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

105 नवचयनित मुख्यसेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र


अयोध्या। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ से सीधी भर्ती द्वारा चयनित गृह जनपद अयोध्या की 107 मुख्यसेविकाओं को नियुक्ति पत्र क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, डाभासेमर में वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधायक मिल्कीपुर चन्द्रभानु पासवान, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।

प्रदेश भर में कुल 2425 मुख्यसेविकाओं को 27 अगस्त को उनके गृह जनपदों में नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ स्थित लोकभवन से मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण और सीधा प्रसारण के बाद हुई। सभी चयनितों को तैनाती का जनपद मुख्यालय/लखनऊ से आवंटित होगा। इसके लिए एक पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जिसमें प्राथमिकता के आधार पर जनपद का आवंटन वरिष्ठता क्रम से किया जाएगा।

अयोध्या जिले से 108 मुख्यसेविकाओं की सूची प्राप्त हुई थी। इनमें से एक अभ्यर्थी ने अम्बेडकरनगर में भाग लिया, एक की पुलिस रिपोर्ट असंतोषजनक पाई गई और एक ने चिकित्सीय परीक्षण नहीं कराया। इस कारण 105 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने चयनित मुख्यसेविकाओं को दायित्वों से अवगत कराया और महिला एवं बाल विकास योजनाओं के सफल संचालन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सभी मुख्यसेविकाओं को मंच से क्रमवार नियुक्ति पत्र दिए गए।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रवि श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश पाण्डेय, दिनेश कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश, अनीता सोनकर, रेनू यादव, प्रियंका दूबे और मीनाक्षी पाण्डेय सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments