जलालपुर, अंबेडकर नगर। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एवं प्रखर हिंदूवादी नेता हृदय मणि मिश्र को विश्व हिंदू परिषद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर जिले के विभिन्न हिंदू संगठनों व भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
ग्राम हजपुरा निवासी हृदय मणि मिश्र लंबे समय से सनातन धर्म की रक्षा और हिंदू समाज को संगठित करने के कार्यों में लगे रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बधाई देने वालों में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडे, श्याम बाबू गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी, प्रहलाद वर्मा, रबी सोनी, शुभम पांडे, सत्यम श्रीवास्तव, भाजपा जलालपुर नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता, गोपाल केशव श्रीवास्तव, विकास मौर्य, संजय पांडे समेत कई अन्य लोग शामिल रहे। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन का विस्तार होगा और हिंदू समाज और अधिक सशक्त होगा।