Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरऔषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर्स का किया औचक निरीक्षण, नियमों के पालन...

औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर्स का किया औचक निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

अंबेडकरनगर। औषधि निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को जनपद के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। इसमें मैसर्स उदय मेडिकल स्टोर, शिवा मेडिकल स्टोर, आर.के. मेडिकल स्टोर चनवा चौराहा सोनगांव तथा मिर्ज़ा मेडिकल स्टोर रामपुर सकारवारी अकबरपुर शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान औषधियों के रखरखाव एवं क्रय-विक्रय अभिलेखों की जांच की गई। कुछ प्रतिष्ठानों पर औषधियों के क्रय अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए, जिन्हें तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विक्रय अभिलेख नियमित बनाए रखने तथा नारकोटिक युक्त औषधियां बिना डॉक्टर के पर्चे के न बेचने की कड़ी हिदायत दी गई।  निरीक्षण में पाया गया कि उपरोक्त प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जिन्हें अनिवार्य रूप से लगवाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उदय मेडिकल स्टोर से संदिग्ध प्रतीत हो रही तीन औषधियों के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। औषधि निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments