Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर25 अगस्त को प्रस्तावित राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने की...

25 अगस्त को प्रस्तावित राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने की तैयारियों का अंतिम निरीक्षण


अंबेडकर नगर। जनपद में 25 अगस्त को होने वाले राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने विकासखंड जहांगीरगंज स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

राज्यपाल अपने दौरे के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और प्रमाण पत्र वितरित करेंगी। इसको लेकर कार्यक्रम को गरिमामय और सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर लगाए गए सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कार्मिक निर्धारित समय से ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं, ताकि राज्यपाल महोदया का भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपजिलाधिकारी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments