Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में खिचड़ी भोज का आयोजन

ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में खिचड़ी भोज का आयोजन

बसखारी अंबेडकर नगर। विकासखंड बसखारी में स्थित लखनपुर  में खिचड़ी भोज का आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में रविवार को संपन्न हुआ।संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मंगला प्रसाद मिश्रा के आवास पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम  में मुख्य अतिथि के रुप में ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन सिंह संजय सिंह मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व‌ दीपार्चन कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने  कहा कि ब्राह्मण हमेशा से समाज का अगुवा माना जाता है। विप्र का अच्छे समाज के संरचना में विशेष महत्व है। ब्राह्मणों को एक जुट होकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की भी जिम्मेदारी है। ब्राह्मण के घर पैदा होना ब्राह्मणत्व नहीं है। ब्राह्मण समाज हमेशा अपनी योग्यता और त्याग के बल पर समाज का अग्रज रहा है।जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने बताया व्यसन से मुक्ति सादा जीवन ब्राहृमण की पहचान है। ब्राह्मण सर्वे भवन्तु सुखिन: का नारा देकर सभी को शक्तिशाली बनने की कामना करता है। इस मौके पर चंद्र भूषण त्रिपाठी हरिओम मिश्रा अंजनी कुमार मिश्रा नागेश मिश्रा तपन कुमार मिश्रा वागीश मिश्रा विशेष दीनदयाल दुबे पंडित गंगाधर दुबे राजेश मिश्रा श्याम बाबू गुप्ता राजेश पांडे बृजेश कुमार त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र प्रसाद दुबे ने किया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments