Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त शनिवार से होगी जारी, किया...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त शनिवार से होगी जारी, किया जाएगा का लाइव प्रसारण


अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त दो अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से जारी करेंगे। यह कार्यक्रम जनपद, विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर उत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण सुबह 11 बजे से किया जाएगा, जबकि स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम सुबह 10 से 11 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम के बाद लाभार्थी किसानों के साथ सम-सामयिक तकनीकी चर्चाएं भी कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि जनपद एवं विकासखंड स्तर पर कृषि विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि  सांसद, विधायक, एमएलसी आदि की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, प्रगतिशील कृषक, बीमा प्रतिनिधि, ड्रोन सखी, पशु सखी, बैंक सखी सहित अन्य गतिविधियों से जुड़े लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत स्तर पर किसान सम्मान समारोह कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी के माध्यम से आयोजित किए जाएं, और अधिक से अधिक किसानों को आमंत्रित किया जाए। इस अवसर पर किसानों को ई-मित्र चैट बोट, केवाईसी मॉड्यूल व अन्य डिजिटल सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्रों पर भी कार्यक्रम के सफल प्रसारण और किसानों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments