Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजबरन शादी का प्रयास: पिता व युवक पर जलालपुर पुलिस ने दर्ज...

जबरन शादी का प्रयास: पिता व युवक पर जलालपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बहनों की जबरन शादी कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। किशोरियों की शिकायत पर पुलिस ने उनके पिता बलिराम और एक युवक राहुल निवासी दौलताबाद, थाना कटका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग बहनों ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता बलिराम, राहुल नामक युवक के साथ मिलकर जबरन उनकी शादी कराने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई। बताया जा रहा है कि किशोरियों की सौतेली मां ने भी इस योजना में भूमिका निभाई और एक किशोरी को चुपचाप घर से बाहर ले जाने की कोशिश की। लेकिन किशोरी के शोर मचाने पर ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से युवक राहुल को हिरासत में ले लिया। हालांकि ग्रामीणों की सहमति पर बाद में उसे छोड़ दिया गया। अगली सुबह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुमित सिंह, पीड़ित बहनों, उनके पिता और ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे। वहां किशोरियों की तहरीर पर पुलिस ने बलिराम और राहुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग बच्चियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments