Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआठवें वेतन आयोग के गठन सहित अन्य मांगों को लेकर एनआरएमयू ने...

आठवें वेतन आयोग के गठन सहित अन्य मांगों को लेकर एनआरएमयू ने किया प्रदर्शन


अयोध्या। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, फैजाबाद शाखा ने भोजनावकाश के दौरान नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन किया। शाखा मंत्री कॉमरेड हीरालाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द आठवें वेतन आयोग का गठन करे और उसे निर्धारित तिथि 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाए। उन्होंने रेलवे में आउटसोर्सिंग एवं निजीकरण की प्रक्रिया को तुरंत बंद करने की मांग करते हुए कहा कि नए कार्यों के लिए नए पदों का सृजन आवश्यक है।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से स्कॉर्टिंग ड्यूटी एवं रनिंग स्टाफ को 36 घंटे के भीतर मुख्यालय वापस लाने, एसएंडटी अन्य विभागों में ड्यूटी रोस्टर लागू करने, ट्रैक में कार्यरत जोखिमयुक्त श्रेणी के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस देने तथा कार्य समय को नियमानुसार लागू करने जैसी मांगें रखी गईं।

प्रदर्शन में कॉमरेड बी.बी. सिंह, रमाकांत यादव, अमित यादव, मनोज कुमार, राजेंद्र यादव, के.के. सिंह, अंबिका प्रसाद मौर्य, संजीव कुमार, रविंद्र यादव, सौरभ पांडे, देवानंद, जे.पी. यादव, प्रवीण पटेल, डी.के. त्रिपाठी, रंजीत वर्मा, एलपीजी मुरारी कुमार गोप, निरंजन यादव, शैलेंद्र यादव, विनीत सिंह, बजरंगबली, दिनेश यादव, अशोक कुमार यादव, विजय कुमार गुप्ता सहित अन्य रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments