Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर टांडा तहसील में कानूनगो और लेखपाल के बीच विवाद

टांडा तहसील में कानूनगो और लेखपाल के बीच विवाद

0
21
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। तहसील टांडा में सोमवार की दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया जब कानूनगो और लेखपाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते इतना बढ़ गई कि स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। घटना के बाद पूरे तहसील परिसर में चर्चा का माहौल बन गया और दोनों पक्षों के राजस्व कर्मी आपसी समर्थन में लामबंद होने की चर्चाएं रहीं।

विवाद की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार टांडा ने जांच का जिम्मा नायब तहसीलदार को सौंप दिया है। जब इस संबंध में कानूनगो से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

तहसीलदार टांडा ने बताया कि कानूनगो, उपजिलाधिकारी के पास गए थे, जहां से उन्हें मेरे पास भेजा गया। मैंने मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार उचित निर्णय लिया जाएगा।

घटना के बाद तहसील परिसर में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा, वहीं कर्मचारी वर्ग इस मामले को लेकर सतर्कता बरतते नजर आए। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here