Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागायों की मौत पर नगर निगम परिसर में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा,...

गायों की मौत पर नगर निगम परिसर में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, जवाबदेह अधिकारी पर कार्रवाही की मांग


अयोध्या। कान्हा गौशाला में असमय गायों की मौत व नगर निगम पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए निगम परिसर श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया। श्रद्धांजली सभा का नेतृत्व शरद शुक्ला के नेतृत्व में किया हुआ। हाथों में स्लोगन लिखे बैनर लेकर पशुप्रेमियों ने नगर निगम तिलक हॉल के गेट पर प्रर्दशन किया। लापरवाह और जवाबदेह अधिकारियों कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की गई।

शरद शुक्ला ने कहा कि कान्हा गौशाला से 3 महीने का सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर तत्काल जप्त कर कार्यवाही की जाए जिससे गायों की रक्षा हो सके। ऐसा न करने पर कान्हा गौशाला में जाकर वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पशु प्रेमी प्रज्ञा गुप्ता ने कहा कि हम कई वर्षों से पशुओं के अधिकार के लिए कार्य कर रहे है। हमने कई बार नगर निगम, पशु चिकित्सा अधिकारी अयोध्या से, जिलाधिकारी से जन सूचना अधिकार 2005 व मुख्यमंत्री पोर्टल द्वारा शिकायत और मांग की गई लेकिन इन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई भी जवाब या तो नहीं दिया जाता या फिर अधूरे दस्तावेजों के साथ विभागों को स्थानांतरण कर दिया जाता है। सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रताप सिंह ने कहा कि यदि इस मामले पर सख्त कार्यवाही न की गई तो हम सभी साथी एक मंच पर आकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

मौके पर अभिषेक त्रिपाठी, सात्विक रंजन पाण्डेय, शोभित शुक्ला, जयंत चंद्रा, दीपशिखा, दिव्यांश, रिशु, सरिता, हिमांशु त्रिपाठी, धनंजय पाण्डेय, आयुष्मान सिंह,संस्कार सिंह,यश सिंह,शिवेंद्र सिंह,शिवम् मिश्रा,अभय यादव,वैभव सिंह,दीपेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments