Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनसेवा केंद्र से 20 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जनसेवा केंद्र से 20 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जलालपुर, अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के खजूरी बाजार में स्थित जनसेवा केंद्र से 20 हजार रुपये की चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारी वर्ग में हड़कंप मच गया है। गुरुवार दोपहर को हुई इस वारदात को दो अज्ञात युवकों ने अंजाम दिया, जिसमें से एक युवक की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खजूरी करौंदी निवासी रमेश पुत्र बुधिराम खजूरी बाजार में जनसेवा केंद्र एवं जनरल स्टोर की दुकान संचालित करते हैं। गुरुवार की दोपहर एक बाइक सवार दो युवक ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर पहुंचे और एक पाउच हिमगंगे तेल मांगा। रमेश जब तेल लेने के लिए उठा, तो लौटने पर युवक ने तेल लेने से इनकार करते हुए वहां से निकल गया।

युवक के जाने के थोड़ी देर बाद रमेश ने जब दराज की जांच की तो उसमें रखा 20 हजार रुपये नकद गायब मिला। शक होने पर जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, तो उसमें एक युवक साफ-साफ पैसे चुराते हुए दिखाई दे रहा है।

घटना की सूचना पर मालीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय व्यापारियों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं, पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि दिनदहाड़े चोरी कर युवक कैसे फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments