Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर28 जून को श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर पीके चैरिटेबल ट्रस्ट...

28 जून को श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर पीके चैरिटेबल ट्रस्ट गरीब महिलाओं को वितरित करेगा 52 सिलाई मशीन


बसखारी अंबेडकर नगर। आगामी 28 जून को प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष डा शरद यादव की पत्नी स्वर्गीय श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर ट्रस्ट के द्वारा 52 गरीब व असहाय महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित किया जायेगा। लोगों के द्वारा ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे इस कार्य को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं उनके रोजगार सृजन हेतु  सराहनीय कदम बताया जा रहा है। ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क वितरित किए जा रहे  सिलाई मशीनों का उपयोग पात्र लोग ही कर सके। इसके लिए बकायदे तीन चरणों में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई‌।जिसमें लगभग 75 के करीब महिलाओं ने नामांकन फॉर्म जमा किया। इसके बाद ट्रस्ट के लोगों के द्वारा नामांकन फार्म की जांच की गई जिसमें 52 लोग पात्र पाए गए। जिनकी सूची भी ट्रस्ट के द्वारा सोशल मीडिया पर प्रकाशित की गई है। साथ ही सूची में प्रकाशित नाम की महिलाओं एवं उनके अभिभावकों को आगामी 28 जून दिन शनिवार को निर्धारित समय 4:00 बजे के पूर्व एक घंटा पहले पहुंचने का भी आवाहन किया गया है। ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष डॉक्टर शरद यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 51 सिलाई मशीन वितरित करने का कार्यक्रम बनाया गया था। संख्या बढ़ाने के कारण अब 52 सिलाई मशीन वितरित की जाएगी।बता दे कि प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, गरीब परिवार के 26 बच्चों की शिक्षा का खर्च के साथ गरीब व असहाय लोगों की समय-समय पर मदद आदि सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं। जिसमें ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ शरद यादव की पत्नी श्रद्धा यादव की प्रेरणादाई भूमिका रहती थी। वह महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने के लिए ट्रस्ट के लोगों को प्रेरित करती रहती थी। जिनकी बीते 28 जून को बहुत ही कम उम्र में असमय मृत्यु हो गई। उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयास को जीवंत रखने के लिए ट्रस्ट के द्वारा उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर गरीब व असहाय महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं रोजगार सृजन हेतु सिलाई मशीन का वितरण किया जाना है। जिसकी सभी तैयारियां ट्रस्ट के द्वारा पूरी कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments